फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ex-serviceman hit by car, dies

कार की चपेट में आया पूर्व फौजी, मौत

Fri, 15 Apr 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman hit by car, dies
लालड़ू। गांव घोलूमाजरा के निकट सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनी राम (61) पुत्र प्रह्लाद वासी गांव लाठ, जिला सोनीपत के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

नाहर पुलिस चौकी के एएसआई ओंकार सिंह अनुसार सेवामुक्त फौजी मुनीराम अपने पुत्र अमित कुमार के साथ घोलू माजरा स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए आया था। जब वह घोलूमाजरा के निकट मुख्य मार्ग पार करने लगा तो अंबाला की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अमित ने पिता को जख्मी अवस्था में सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लैहली पुलिस ने मुनि राम के पुत्र अमित कुमार के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed