{"_id":"609ed37f8ebc3e6aca2e7642","slug":"ex-serviceman-accuses-bank-officials-of-cheating-mohali-news-pkl4133704189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ : पूर्व सैनिक ने बैंक के अधिकारियों पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ : पूर्व सैनिक ने बैंक के अधिकारियों पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
कुराली। गांव फतेहपुर सियालबा निवासी एक पूर्व सैनिक ने पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक खरड़ के एक अधिकारी और महिला कर्मचारी पर हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में एसएसपी से उच्च कार्रवाई की मांग की है। इस संबंधी उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत की कापी दिखाते हुए गांव फतेहपुर सियालबा के पूर्व सैनिक जसमिन्द्र सिंह ने बताया कि उसने पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक खरड़ से अपना घर बनाने के लिए लोन लिया था। इसके लिए उसने अपनी पांच कनाल जमीन के कागजात बैंक में रखकर (लोन अंगेस्ट प्रॉपर्टी) 11 लाख रुपये का लोन लिया था। उसने बताया कि उस समय बैंक के फील्ड अफसर ने उससे पंजाब नेशनल बैंक सियालबा ब्रांच के गारंटी के तौर 11 खाली चेक हस्ताक्षर करवाकर लिए थे। उसने बताया कि लोन पास होने के बाद बैंक ने उसको यह 11 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद उसने ट्यूबवेल लगाने के लिए 4 लाख रुपये का एक ओर लोन उसी बैंक से मई 2018 में लिया। इस 4 लाख रुपये में से केवल 2.40 लाख रुपये ही उसके खाते में आए, जबकि शेष राशि उसको नहीं मिली।
जसमिन्द्र सिंह ने बताया कि बाकी राशि बैंक के उक्त अधिकारी ने उसने जो 11 चेक दिए थे उनमें से चेक नंबर 978416 और चेक नंबर 293986 के माध्यम से 55 हजार और 40 हजार रुपये दो बार में निकलवा लिए। जसमिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त बैंक अधिकारी ने कुल 95 हजार रुपये निकाल कर उसके साथ ठगी की है। इसका पता उसे तब चला जब उसने अपनी बैंक डिटेल निकलवाई और संबंधित अधिकारी और महिला कर्मचारी से यह राशि वापस करने की मांग की। जसमिन्द्र ने बताया कि वह कई साल से उच्च अधिकारियों से जांच और पैसे वापस दिलवाने की मांग करता आ रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
जसमिन्द्र ने एसएसपी और उच्च अधिकारियों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर उसके पैसे दिलावाने की मांग की है। जब संबंधित अफसर हरप्रीत सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जसमिन्द्र सिंह की शिकायत पर विभागीय जांच चल रही है।