फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even though the cases of corona infections in Mohali have come down, the threat of epidemic remains intact: civil surgeon

मोहाली में भले ही कोरोना संक्रमितों के मामले कम हुए, महामारी का खतरा अभी बरकरार : सिविल सर्जन

Mon, 31 May 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even though the cases of corona infections in Mohali have come down, the threat of epidemic remains intact: civil surgeon
मोहाली। भले ही कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होने लगे हैैैं, लेकिन अभी भी लोगों को सतर्क रहने की पूरी जरूरत है। यह हिदायत रविवार को सिसिल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर की ओर से लोगों को दी गई। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी भी पहले की तरह ही बरकरार है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर शिखर से नीचे की तरफ आ रही है। पॉजिटिव केसों में लगातार गिरावट आ रही है। फिर भी लोगों को पहले की तरह सावधानियां बरतने और कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तरफ से कोरोना की तीसरी लहर की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में ज्यादा सावधान और मुस्तैद रहने की जरूरत है। इस बीमारी से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहए। साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. आदर्श पाल का कौर ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू या लॉकडाउन हटाने पर ढील देने का मतलब यह न समझा जाए कि यह महामारी खत्म हो गई है। अगर हमारी तरफ से थोड़ी सी ढील हुई तो बीमारी दोबारा गंभीर रूप धारण कर सकती है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि बिजली का बिल भरने, रसोई गैस सिलिंडर या जो काम ऑनलाइन हो सकते हैं, उन्हें ऑनलाइन ही निपटाएं। उन्होंने कहा कि दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नहीं होनी चाहिए। मास्क जरूर पहनना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दुकान में आने पर लोगों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी किया हुआ है। वरना कानूनी कार्रवाई और चालान तक काटे जाते हैं। स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप और बस में भी मुंह ढकना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन

छोटी-मोटी बीमारी के लिए अस्पताल में जाने से करें गुरेज
सिविल सर्जन ने कहा कि सेहत विभाग कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। लोगों के सहयोग के बिना इस बीमारी को खत्म नहीं किया जा सकता। सरकारी निर्देशों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि छोटी-मोटी बीमारी होने पर अस्पताल में जाने से बचना चाहिए। सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके डॉक्टरोें से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed