फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even the cold winter could not stop the enthusiasm of those who got vaccinated

कड़ाके की सर्दी भी नहीं रोक पाई टीकाकरण करवाने वालों का उत्साह

Sun, 23 Jan 2022 12:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even the cold winter could not stop the enthusiasm of those who got vaccinated
मोहाली। कड़ाके की सर्दी के बीच भी शनिवार को सैकड़ों लोग घरों से कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए अस्पतालों और शिविरों में पहुंचे। सेहत विभाग ने भी लोगों के उत्साह को समझते हुए अस्पतालों के अलावा कुल 91 जगह पर टीकाकरण मुहिम चलाई। इसके अलावा जिन लोगों ने अपने घरों पर ही टीकाकरण करवाने के लिए आवेदन किया था, उक्त लोगों के घरों में भी टीमें पहुंची। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि उनकी कोशिश कोरोना महामारी को मात देकर अपने शहर को तंदुरुस्त बनाना है। इसके लिए भी ड्राइव आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण तेज होने के बाद सेहत विभाग की तरफ से टीकाकरण मुहिम को तेज कर दिया गया है। सेहत विभाग के अधिकारियों माने पहली डोज जिले के सभी लोगों को लग चुकी है। चंडीगढ़ और पंचकूला के कई लोगों ने मोहाली जिले में टीकाकरण करवाया। इससे पहला टीका लगवाने वालों की संख्या से 25 फीसदी ज्यादा हो गई है। अभी तक भी दूसरी डोज लगवाने वाले लोग उस हिसाब से उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। सेहत विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक इस दौरान 3753 लोगों ने पहला और 3200 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। साथ ही 15 से 18 साल के 1361 किशोरों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 16 लाख 54 हजार 479 लोगों को कुल टीकाकरण हुआ। इनमें 10.24 लाख को पहली और 6.25 लाख को दूसरी डोज लगी है। 15 से 18 साल के 20995 लोगों का टीकाकरण हुआ, जबकि 4224 लोगों को बूस्टर डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed