{"_id":"60d78dc58ebc3e54c872681a","slug":"etios-car-mobile-and-25-thousand-looted-by-taking-hostage-at-gun-point-from-chandigarh-youth-mohali-news-pkl418080574","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के युवक से गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर इटियोस कार, मोबाइल और 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के युवक से गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर इटियोस कार, मोबाइल और 25 हजार लूटे
विज्ञापन
जीरकपुर। एयरपोर्ट रोड पर गांव छत्त के लाइट प्वाइंट की स्लिप रोड पर चंडीगढ़ निवासी एक युवक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर अज्ञात लुटेरों ने उसकी इटियोस कार, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये लूट लिए।
पीड़ित युवक की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी, 506, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में जीरकपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि जो पीड़ित युवक की कार लूटी गई है उसके नंबर के आधार पर अज्ञात तीनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विजय शर्मा, निवासी सेक्टर-47डी चंडीगढ़ ने बताया कि वह निजी कारोबार करता है। 24 जून को अपनी इटियोज कार नंबर सीएच-01बीएक्स-7202 में किसी काम से जीरकपुर आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह वापस घर जा रहा था तो गांव छत्त के लाइट प्वाइंट की स्लिप रोड पर पेशाब करने के लिए रुका और गलती से गाड़ी स्टार्ट ही छोड़कर नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसे गन दिखाकर कार में पीछे बैठाकर बंधक बना लिया। लुटेरे उसे कार में में घुमाते रहे और उससे 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद रात को मोरिंडा शहर से पहले उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। इसके बाद उसने एक राहगीर के फोन से पुलिस को मामले की सूचना दी।