{"_id":"65eb7d2360c475f90a052734","slug":"establishment-of-shiv-shakti-temple-in-vishrant-city-of-zirakpur-on-the-occasion-of-mahashivratri-festival-mohali-news-c-16-1-pkl1017-371820-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महाशिवरात्रि पर्व पर जीरकपुर के विश्रांति सिटी में शिव शक्ति मंदिर की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महाशिवरात्रि पर्व पर जीरकपुर के विश्रांति सिटी में शिव शक्ति मंदिर की स्थापना
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की विश्रांति सिटी में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव शक्ति मंदिर की स्थापना हुई। महिला मंडल की प्रधान सुरजी देवी ने कुछ माह पहले महिला सहयोगियों के साथ मिलकर 30 हजार रुपए में इस मंदिर का नींव पत्थर रखा था।
महिला मंडल की ओर से इस मंदिर की स्थापना के लिए धीरे-धीरे फंड एकत्र कर आज एक व्यापक मंदिर को स्थापित किया है। शुरुआती दिनों में शिव परिवार की प्रतिमा को स्थापित कर इस मंदिर की शुरुआत की गई थी। आज इस शिव शक्ति मंदिर में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर ढाई सौ के करीब श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर कमेटी के मेंबर राजेश शर्मा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना से सैकड़ों परिवारों को खुशी मिली है। उन्होंने बताया कि विश्रांति सिटी में रहने वाले व उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए दो किलोमीटर तक कोई मंदिर नहीं था। इस मंदिर की स्थापना से अब सैकड़ों परिवार नतमस्तक होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला मंडल की प्रधान सुरजी देवी ने इस जगह पर शिव परिवार की मूर्ति स्थापित की थी और महिला कीर्तन मंडली द्वारा यहां दिन-रात कीर्तन भजन किया जाता था। धीरे-धीरे मंदिर की स्थापना के लिए फंड एकत्र किया गया और आज एक बड़े मंदिर के रूप में शिव परिवार को यहां स्थापित किया गया है। इस मंदिर में भगवान हनुमान व शनि की मूर्ति भी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में महिलाओं ने खुद फंड एकत्र किया है इसमें किसी राजनीतिक पार्टी से कोई सहयोग नहीं लिया गया है।