{"_id":"5e0ba7638ebc3e87cf3e1f9e","slug":"esi-dispensary-closed-prematurely-patient-upset-mohali-news-pkl3616903164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई डिस्पेंसरी समय से पहले बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई डिस्पेंसरी समय से पहले बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
कुराली। शहरी की ईएसआई डिस्पेंसरी के बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज बिना दवाई लिए वापस लौट गए क्योंकि डिस्पेंसरी को निर्धारित समय से 2 घंटे पहले की बंद कर दिया गया था। इस संबंधी हरमेश लाल, बलजीत सिंह, इंदरा रानी, संजू बाला सहित अन्यों ने ईएसआई के कार्ड दिखाते हुए कहा कि वे डिस्पेंसरी आए थे लेकिन यहां ताला लगा हुआ था।
हरमेश लाल और बलजीत सिंह ने कहा कि वे फैक्ट्रियों और अन्य संस्थाओ में काम करते हैं। उन्हें दवाई लेने के लिए छुट्टी लेकर आना पडता है। फैक्ट्री प्रबंधकों की ओर से बार-बार छुट्टी भी नहीं दी जाती। डिस्पेंसरी बंद होने संबंधी कोई सूचना भी नहीं लिखी हुई तथा न ही कोई फोन नंबर था जिस पर संपर्क किया जा सके। काफी समय परेशान होने के बाद बिना दवाई लिए लौटना पड़ा।
ईएसआई अस्पताल खरड में सीनियर सहायक की रिटायरमेंट को लेकर धार्मिक समागम आयोजित किया गया था। इस कारण कुराली की ईएसआई डिस्पेंसरी को कुछ घंटे पहले बंद करना पड़ा। डिस्पेंसरी जल्दी बंद होने संबंधी लोगों को सूचना दी गई थी। -डॉ. सरिता, इंचार्ज