{"_id":"5e0a51aa8ebc3e87e200fc3a","slug":"entered-the-shop-like-customers-then-looted-shop-mohali-news-pkl3615975170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे, फिर लूटी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे, फिर लूटी दुकान
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 में स्थित ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। दुकान के मालिक व उसके बेटे को इसका आभास ही नहीं था कि वे लुटेेरे हैं। यह बात पिता-पुत्र ने मीडिया को बताई।
दुकान मालिक राजेश ने कहा कि दुकान में घुसते ही लुटेरों ने चेहरे मंकी कैप से कवर कर लिए और पिस्तौल तानकर गालियां निकालनी शुरू कर दीं। फिर लुटेरों ने कहा कि सारा सामान उनके हवाले कर दे नहीं तो उसके बच्चे को मार देंगे। इस दौरान वह काफी डर गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद ज्वेलर के परिजन व रिश्तेदार भी दुकान पर पहुंच गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो गया। उनका कहना था कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में वह सोच भी नहीं सकते थे कि इस तरह की वारदात उनके साथ हो सकती है।
पूर्व सांसद चंदूमाजरा के बेटे भी मौके पर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक जब यह लूट की वारदात हुई। उसके बाद इलाके के पार्षद व मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरमीत सिंह वालिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में तुरंत पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई को कहा। वहीं, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे सिरमनजीत सिंह चंदूमाजरा भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
पुलिस सड़क पर लगे कैमरे कर रही है चैक
वारदात के पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट कर दिया था। इसके बाद सभी टोल प्लाजा को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके अलावा सभी प्रमुख सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस जल्दी को हल कर लिया जाएगा।
अकाली दल ने शुरू की राजनीति
लूट की वारदात के बाद अकाली दल ने राजनीति शुरू कर दी। अकाली दल के नेता व पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा इसी मामले को लेकर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अकाली दल का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है।