फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encroachment on footpaths on Patiala Highway is increasing, making walking difficult.

Mohali News: पटियाला हाइवे पर फुटपाथों पर बढ़ता अतिक्रमण, पैदल चलना हुआ मुश्किल

Sun, 14 Dec 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on footpaths on Patiala Highway is increasing, making walking difficult.
जीरकपुर। पटियाला हाइवे पर फुटपाथों पर लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। दोनों ओर बने फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में हैं, जिसके चलते राहगीरों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे न सिर्फ हादसे का खतरा बढ़ता है, बल्कि हाइवे की सुंदरता भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



सुबह से शाम तक दुकानदार अपने सामान को फुटपाथ पर फैलाए रखते हैं। कहीं पर पुराने वाहनों के उतरे टायर ढेर की तरह पड़े हैं तो कहीं मैकेनिकों की बंद पड़ी बाइकें फुटपाथ पर कतारबद्ध खड़ी हैं। कई इलेक्ट्रिक और हार्डवेयर दुकानों ने तो फुटपाथ पर स्थायी रूप से डिस्प्ले लगा दिया है, जिसे ताले और जंजीरों से बांध दिया जाता है।
विज्ञापन



कोट


यह अतिक्रमण सालों से चला आ रहा है। दुकानदारों ने फुटपाथ को अपनी निजी जगह समझ लिया है। जब नगर परिषद कार्रवाई नहीं करती तो उनकी हिम्मत और बढ़ जाती है। साथ ही उनको देखकर नए दुकानदार भी फुटपाथोंं पर अपना सामान रखने लगते हैं।- कैलाश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट


इसी हाइवे पर रोजाना पैदल चलकर काम करने के लिए जाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा समस्या है। बड़े वाहन आते-जाते हैं और हमें सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। - उदय लाठर


कोट


यह साफतौर पर दुकानदारों की मनमानी है। फुटपाथ जनता के लिए बने हैं, दुकानों के स्टोररूम के लिए नहीं। नगर परिषद को सख्त जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाई करनी चाहिए, तभी यहां के हालात सुधरेंगे। सालों से फुटपाथों का यही हाल है। - रतन सिंह

कोट

नगर परिषद सोया हुआ है। उसको अपनी जिम्मेदारियों से कोई मतलब नहीं है। शहर में जाम लगे, अतिक्रमण बढ़े आवारा पशु सड़कों पर घूमें। इसपर नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं है। इस शहर से ज्यादा लचर व्यवस्था किसी शहर की नहीं है। - हरिवंश सिंह




कोट

हमारी एन्क्रोचमेंट ड्राइव रोज चल रही है। जल्द ही पटियाला स्लिप रोड और मुख्य हाइवे पर लगे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। किसी को भी सार्वजनिक जगह पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।- परमिंदर भट्टी ईओ नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed