फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter in a flat, firing on police, gangster injured after being shot in thigh

Encounter: तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगने से गैंगस्टर घायल

Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
सार

मोहाली ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ग्रोवर जीरकपुर के शिवा होम्स के एक फ्लैट में छिपा है। वह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। जीरकपुर एसएचओ इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रात करीब सवा 9 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा।

विज्ञापन
Encounter in a flat, firing on police, gangster injured after being shot in thigh
माैके पर माैजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर को शुक्रवार देर रात जीरकपुर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए सिंघपुरा गांव की सोसाइटी शिवा होम्स में जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी दाैरान पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं, शिवा होम्स के फ्लैट नंबर-12 में छिपा है। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल्ल के मुताबिक पुलिस ने सरेंडर करने के लिए जब उसका दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के बाद आरोपी दूसरे कमरे में गया। उसने पिस्टल से पुलिस पार्टी पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल गैंगस्टर को प्राथमिक उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जीएमसीएच-32 में रैफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बड़ी वारदात की योजना बना रहा था आरोपी

मोहाली ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ग्रोवर जीरकपुर के शिवा होम्स के एक फ्लैट में छिपा है। वह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई कर जीरकपुर एसएचओ इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रात करीब सवा 9 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर ग्रोवर ने पहले तो दरवाजा खोला नहीं। पुलिस को देखकर उसने दरवाजा बंद कर अंदर छिपने का प्रयास किया। इसके बाद वह अंदर वाले कमरे में चला गया और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल, एक राइफल और एक .30 बोर पिस्टल के साथ कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि लविश ग्रोवर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।

सोसाइटी में छह माह से रह रहा था लविश

आसपास के रहने वाले लोगों के मुताबिक लविश ग्रोवर छह माह से इस सोसाइटी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। उसकी दो बेटियां है। पुलिस के अनुसार लविश यहां पिछले एक साल से रह रहा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसका परिवार यहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने उससे मर्सिडीज, ऑडी, फिएट बरामद की हैं। पुलिस ने उसकी कार की चाबियां रिकवर कर ली हैं। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल के अनुसार लविश के कमरे से पुलिस को करीब पौने किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह हथियार की तस्करी के साथ नशे की तस्करी भी करता है। डीएसपी ने बताया कि लविश ने इसी सोसाइटी में एक और फ्लैट 9-ए भी ले रखा था। उस घर की भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed