{"_id":"60da30098ebc3ef20b345fb7","slug":"employment-ett-teachers-surrounded-chief-minister-s-farmhouse-in-siswan-more-than-a-hundred-detained-mohali-news-pkl418285415","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार ईटीटी अध्यापकों ने सिसवां में घेरा मुख्यमंत्री का फार्महाउस, सौ से ज्यादा को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार ईटीटी अध्यापकों ने सिसवां में घेरा मुख्यमंत्री का फार्महाउस, सौ से ज्यादा को लिया हिरासत में
विज्ञापन
कुराली। लंबे समय से नौकरियों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजगार ईटीटी टैट पास अध्यापक सोमवार को चुपचाप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करने पहुंच गए और यहां जमकर नारेबाजी की। जबकि पुलिस ने सौ अध्यापकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक बेरोजगार अध्यापक सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री के सिसवां फार्म हाउस के पास पहुंच गए और यहां पर धरना देकर नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती देखकर फार्म हाउस पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने पुलिस फोर्स मंगवाई और यहां पर स्थिति पर काबू पाया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रह बेरोजगार अध्यापकों को ऐसा करने से रोका तो उनमें धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने सौ से ज्यादा अध्यापकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गिरफ्तार बेरोजगार अध्यापकों को जिले के मुल्लांपुर, घडुआं और अन्य थानों में ले जाया गया। इस मौके पर बेरोजगार ईटीटी टैट पास अध्यापक यूनियन के पंजाब प्रधान दीपक कंबोज, वरिष्ठ उप प्रधान संदीप कुमार, निर्मल जीरा, कुलदीप खोखर, मनजीत सिंह, शलिन्द्र कंबोज, बलविन्द्र काका और रविन्द्र अबोहर ने कहा कि वे लंबे समय से नौकरियों की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन पात्रता पूरी करने के बावजूद वे नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक बेरोजगार साथी सुरिंदरपाल सिंह गुरदासपुर 100 दिनों से लीला भवन में बीएसएनएल टावर पर डटा हुआ है। लेकिन आज उसका मरणव्रत नौवें दिन में पहुंच गया है, इसके बावजूद पंजाब सरकार और प्रशासन सुरिंदरपाल की कोई भी सुध नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि सुरिन्द्रपाल की हालत दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सुरिन्द्रपाल सिंह के साथ कुछ गलत हुआ तो उसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। इस मौके पर पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बेरोजगार अध्यापकों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में और कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।