फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees are adamant on their demand for restoration of the old pension and regularization

Mohali News: पुरानी पेंशन बहाली और नियमितीकरण की मांग पर अड़े कर्मचारी

Sat, 06 Dec 2025 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Employees are adamant on their demand for restoration of the old pension and regularization
मोहाली। पंजाब फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन की पुडा दफ्तर के बाहर चल रही भूख हड़ताल शुक्रवार को 47वें दिन भी जारी रही। यूनियन ने पुडा के मुख्य प्रशासक नीरू कटियाल गुप्ता के विरुद्ध रोष व्यक्त कर कार्यालय के बाहर पुतला जलाया। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर राम सुंदर, बुद्धी राम यादव, राम दर्श, मलकीत सिंह और आलोक नाथ बैठे।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि एक अप्रैल 2004 से पहले भर्ती कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने, दो साल का रोका गया बोनस/एक्स-ग्रेशिया तुरंत देने और 2015 से लगातार कार्यरत डेलीवेज, आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई। यूनियन ने ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, मेडिकल रिइंबर्समेंट, 25% हाउस रेंट बहाली जैसी सुविधाएं लागू करने और विभाग के खाली फ्लैट कर्मचारियों को आवंटित करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हड़ताली कर्मचारियों को किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी सरकार और पुडा प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed