{"_id":"689a5252d9489f3a3608ef1e","slug":"electricity-workers-started-a-three-day-strike-over-their-demands-power-crisis-in-many-areas-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132284-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों की तीन दिन की हड़ताल शुरू, कई क्षेत्रों में रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों की तीन दिन की हड़ताल शुरू, कई क्षेत्रों में रहा बिजली संकट
विज्ञापन
जीरकपुर। पॉवरकाम विभाग की करीब एक दर्जन जत्थेबंदियों ने सोमवार 11 से 13 अगस्त तक सामूहिक छुट्टी का एलान किया है। इस कारण सोमवार को पहले दिन आधे से ज्यादा शहर की बिजली प्रभावित रही। उच्चाधिकारियों ने बिजली चालू रखने की काफी कोशिश की, लेकिन वह प्रबंध पूरे नही पड़े और लोगों को बिजली नहीं मिलने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जीरकपुर में लोहगढ़ एरिया और बलटाना की कुछ सोसाइटियों और ढकोली में इसका असर देखने को मिला।
कई क्षेत्रों में सुबह दस बजे बिजली चली गई थी। शाम करीब पांच बजे बिजली आई। शहर में बलटाना फीडर और एक्सईएन कार्यालय सहित शहर के चारों ग्रिड के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी ताकि लोगों की शिकायतें पूरी ना होने पर कोई यहां आकर तोड़फोड़ ना करें। बिजली विभाग के पक्के और आउटसोर्स मुलाजिम और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर एक साथ हड़ताल पर हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई मीटिंग की और उनमें से कई मांगें मांग भी ली गई। कई मांगें ऐसी हैं, जिनको दो माह बीतने के बाद भी पूरा नही किया गया है। इसको लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी तीन दिन की सामूहिक अवकाश पर गए हैं।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेंशन, नई पेंशन पॉलिसी की जगह पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, बार्डर भत्ता, जेई को 30 लीटर की जगह 80 लीटर पेट्रोल देने, ओवर टाइम के रुपये देने, पेंशन के दौरान मौत होने पर परिजनों के स्पेशल पेंशन देने समेत अन्य मांगें हैं। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि बिजली विभाग की सभी जत्थेबंदियों द्वारा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया जा रहा है। 15 अगस्त जिला हेडक्वार्टर पर काले झंडों के साथ रोष प्रदर्शन करने के एलान भी किया गया है।