{"_id":"57b48c074f1c1bd0596eb693","slug":"electricity-problem-in-mohali-five-new-grid-establish-in-mohali-project-launched-by-mp-chandumajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का संकट होगा दूर, पांच नए ग्रिड स्थापित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का संकट होगा दूर, पांच नए ग्रिड स्थापित होंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोहाना में बिजली ग्रिड की शुरुआत करते सांसद चंदूमाजरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली सिस्टम को सुधारने व अपग्रेड करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की एसीलिरेडिट पावर डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म प्रोग्राम के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ। जिसके पहले चरण में शहर में 200 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं, तीस किलोमीटर बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली के पांच नए 66 केवी के ग्रिड स्थापित किए जाएंगे। आने वाले दो वर्षों में बिजली की लाइनों को पूरी तरह अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। यह दावा बुधवार को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास बिजली के ढांचे के नवीनीकरण का शुभारंभ करने के बाद किया। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब स्थित लोकसभा हलके में स्थित मोहाली, रूपनगर व नवांशहर में बिजली सप्लाई को अपग्रेड करने के लिए साठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद ने बताया कि मोहाली पंजाब का प्रवेश द्वार है। ऐसे में इसकी खूबसूरती संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
आप का पंजाब में भविष्य नहीं
पत्रकारों द्वारा आम आदमी पार्टी संबंधी पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे के लिए आम आदमी पार्टी की फूट जग जाहिर हो गई है। साथ ही पंजाब के बाहर से आने वाले लोगों को लोग मुंह नहीं लगाएंगे। उक्त पार्टी का पंजाब में कोई भविष्य नहीं है। क्योंकि केजरीवाल पर न तो लोगों को विश्वास है। उन्हें धार्मिक भावनाओं की कद्र नहीं है। जबकि कांग्रेस पंजाब से खत्म हो चुकी है।
संभालकी को मिला कम्युनिटी सेंटर
चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार लोगों की सरकार है। यह पंजाब का विकास कर रही है। इसके बाद उन्होंने गांव संभालकी में 28 लाख रुपये की लागत से बने कम्युनिटी सेंटर का शुभारंभ किया।