{"_id":"66342c44d88f44f8ea07a744","slug":"electricity-failure-in-nada-village-of-nayagaon-for-two-days-people-worried-mohali-news-c-71-1-mli1005-114301-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नयागांव के नाडा गांव में दो दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नयागांव के नाडा गांव में दो दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
नयागांव। गांव नाडा में कई घरों में एक हफ्ते से बिजली आंखमिचौनी कर रही थी और अब दो दिन से गुल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के जेई को बार-बार फोन किया पर वह फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1912 और ऑनलाइन भी कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, इसका कोई जवाब नहीं आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।लोगों ने बताया कि एक बार फोन आया था कि आपके पास किसी को भेज रहे हैं लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति नहीं आया ठीक करने के लिए। इस इलाके के लोग बड़े परेशान हैं लाइट न आने की वजह ट्रांसफार्मर खराब होना है। जिसकी वजह से उसमें आग लग रही है। इसके कारण कई घरों में बार-बार लाइट में उतार चढ़ाव हो रहा है। इस वजह से किसी का इन्वर्टर खराब हो गया तो किसी का पंखा, किसी की एलईडी और किसी की पूरी बिजली लाइन ही खराब हो गई है। लोगों को इतना नुकसान हो चुका है लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इस समय विकास सिंह, शांति देवी, जीत सिंह, सोनी गोस्वामी, महिंदरो देवी, बृजेश्वरी, आशु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है। अपने पैसे इकट्ठा करके या ट्रांसफार्मर भी लगवाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। बिजली ऐसे ही परेशान कर रही है बार-बार रोजाना बिजली की फ्लैक्यूएशन से हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो रहे हैं। जिसकी भरपाई कौन करेगा। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द एक अच्छी क्वालिटी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ताकि एरिया में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो सके।
एलईडी-पंखे आदि कर नुकसान हुआ
मेरा और मेरे पड़ोसी का इन्वर्टर जल गया है। इसका कारण यह है कि बार-बार बिजली में स्पार्किंग हो रही है। इसकी वजह से एलईडी, पंखा, लाइट का नुकसान हो गया है। हमारी बिजली विभाग से अपील है कि जल्द से जल्द बिजली सुचारू करके इसे ठीक किया जाए। -संजय, निवासी गांव नाड़ा
विज्ञापन
-- -- -- --
ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हो के बाद से वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसमें स्पार्किंग होने के कारण बिजली से लाइट का उतार चढ़ाव होने से हमारी पूरी बिजली खराब हो गई है। हमारा पंखा भी खराब हो गया है। जब यह ट्रांसफार्मर खराब हो गया है तो इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाए। -रणबीर कुमार निवासी गांव नाडा