फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity employees took out a protest rally in front of the divisional office

Mohali News: बिजली कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय के सामने विरोध रैली निकाली

Tue, 12 Aug 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees took out a protest rally in front of the divisional office
लालड़ू। बिजली मुलाजिम एकता मंच, संयुक्त मंच और एओ जेई के आह्वान पर मंडल कार्यालय लालड़ू के सभी कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर मंडल कार्यालय लालडू में एक विशाल विरोध रैली निकाली। कर्मचारियों ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह सैनी, मोहन राणा, बलबीर सिंह, गुरचरण सिंह बल्लोपुर, अजैब सिंह, राजेश राणा, ओंकार शर्मा, लवदीप मेनन व प्रवीण कुमार व अन्य ने पंजाब सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के समक्ष कर्मचारियों की जायज मांगें रखीं।
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय का प्रावधान जैसी महिला कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करने और अस्वीकार करने के लिए सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट की निंदा की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन द्वारा मांगें नहीं मानी तो और संघर्ष किया जाएगा। यदि इससे आम लोगों को कोई असुविधा होती है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed