फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity department employees held a rally against the government

Mohali News: बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की रैली

Fri, 15 Aug 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees held a rally against the government
मोहाली। बिजली विभाग के कर्मचारी एकता मंच पंजाब, जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब जॉइंट फोरम, ग्रिड सब स्टेशन यूनियन, पावरकॉम ट्रास्को पेंशनर यूनियन ए.टी.सी. पंजाब, पेंशनर्स वेलफेयर पहलवान और तकनीकी सेवाएं यूनियन भंगाल ने वीरवार को चौथे दिन भी रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट द्वारा पूर्व में किए गए समझौतों को लागू न करने और 26 अगस्त 2025 को बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अध्यक्षता में 25 मांगों पर सहमति के बाद 6 अगस्त 2025 की चंडीगढ़ बैठक में बिजली मंत्री द्वारा स्वीकार की गई मांगों को अस्वीकार करने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। वक्ताओं ने कहा कि 8 अगस्त 2025 को दोबारा हुई बैठक में बातचीत के माध्यम से समझौते तो हुए लेकिन लिखित में पत्र जारी करने में असमर्थता दिखाई गई। इसके बाद संगठन ने अपना संघर्ष निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मानसिक तनाव झेलने को मजबूर
विभाग में 75000 पद हैं और 28000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसके कारण उन्हें काम के अधिक बोझ के कारण मानसिक तनाव और दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। रैली को सुरिंदरपाल सिंह, मोहन सिंह गिल, बलविंदर कुमार, रणजीत सिंह खरड़, बृज मोहन शर्मा, मनजीत सिंह, हरदयाल सिंह, गुरबख्श सिंह, लक्खा सिंह, जतिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विजय कुमार, सुरिंदर सिंह मल्ली, परमजीत सिंह, संदीप नागपाल व अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed