फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity connection of meat plant cut off on charges of spreading pollution

प्रदूषण फैलाने के आरोप में मीट प्लांट का बिजली कनेक्शन काटा

Thu, 21 Apr 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of meat plant cut off on charges of spreading pollution
डेराबस्सी। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की सख्ती अब नजर आने लगी है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) ने प्रदूषण फैलाने के आरोपों के तहत गांव समगौली स्थित एक नामी मीट प्लांट का बिजली का कनेक्शन काटने की हिदायत की। इस पर अमल करते हुए पावरकॉम ने प्लांट का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन

रंधावा ने बताया कि लगातार ग्रामीणों की शिकायत आ रही थी कि उक्त मीट प्लांट की ओर से नियमों की अनदेखी कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसके चलते उनकी हिदायत पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने मीट प्लांट का दौरा किया। अधिकारियों की जांच दौरान वहां पर नियमों की अनदेखी पाई गई। कानूनी तौर पर मीट प्लांट के प्रबंधक जल अधिनियम का पूरी तरह उल्लंघन करते पाए गए। फलस्वरूप जल अधिनियम, 1974 की धारा 33ए के तहत प्रदूषण फैलाने में आरोपी पाए गए मीट प्लांट का बंद करने के निर्देश देते हुए उसका बिजली कनेक्शन काटने के लिए पावरकॉम को हिदायत की र्गई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
लोगों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदूषण फैलने के कारण हलकानवासी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। प्रदूषण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में कोई भी उन्हें शिकायत दे सकता है। -कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की हिदायत पर उक्त मीट प्लांट का बिजली का कनेक्शन काटा गया है। प्रदूषण की जांच करना प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। जब तक प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों का पालना नहीं किया जाता तब तक बिजली का कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा। -अमनप्रीत सिंह मावी, एसडीओ पावरकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed