{"_id":"68b8a7d0068f6bd2b1024ed9","slug":"electrician-dies-of-electric-shock-while-changing-bulb-holder-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133075-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बल्ब का होल्डर बदलते हुए इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बल्ब का होल्डर बदलते हुए इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत
Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना गांव के पुराने नगर खेड़ा मंदिर में बल्ब का होल्डर बदलते हुए एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कमल सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि कमल सिंह नंगे पैर बिजली का काम कर रहा था इस दौरान खुली तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन