फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elders clashed in a fight between children, a couple and a child injured

Mohali News: बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, एक बच्चा समेत दंपती घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elders clashed in a fight between children, a couple and a child injured

विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित अंब साहिब कॉलोनी के एक पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच शनिवार शाम को हुआ मामूली विवाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। खेलते समय बेटी के गिरने पर एक पिता ने 12 साल के बच्चे और उसके परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, उनको फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सरिता देवी ने बताया कि शाम को उनका 12 साल का बेटा देव पार्क में खेल रहा था, तभी एक बच्ची गिरकर घायल हो गई। बच्ची का पिता आया और देव को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटने लगा। जब देव रोता हुआ घर आया और अपनी मां को पूरी बात बताई, तो सरिता तुरंत पार्क में बात करने गई। सरिता के अनुसार वह व्यक्ति, उसकी बहन और कुछ अन्य लोग वहां मौजूद थे। बातचीत के दौरान उसकी बहन ने सरिता के बाल पकडक़र उसे जमीन पर पटक दिया और अन्य लोगों ने भी उसे लात-घूंसों से पीटा। जब उसका पति बबलू और बेटी उसे बचाने आए, तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। हमलावरों ने बबलू की नाक पर घूंसा मारा, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर अपने घर चले गए। इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने संबंधित थाने की पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed