{"_id":"684b1ede58a5af4bf90e82d7","slug":"elderly-woman-duped-of-rs-103-crore-after-three-days-of-digital-arrest-mohali-news-c-16-1-pkl1046-735883-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से ठगे 1.03 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से ठगे 1.03 करोड़
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 निवासी 71 वर्षीय सीनियर सिटीजन चरणजीत कौर को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.03 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से सेवानिवृत्त है। ठगी के बाद वह सदमे में है। वह किसी भी बात का जवाब नहीं दे पा रही है। मामले में साइबर थाना में बयान दर्ज कर बीएनएस की धारा 308(2), 318(4), 127(7), 61 (2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ठगों ने चरणजीत कौर से अलग-अलग समय पर अलग-अलग खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कैश ट्रांसफर करवाया। साइबर पुलिस उन बैंक खातों की भी जांच कर रही है, जिन खातों में रुपया ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल उन मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है जिससे ठगों ने अलग-अलग ऑफिसर बनकर बात की थी।
चरणजीत कौर के मोबाइल पर 8 जून को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह सीबीआई डिपार्टमेंट से बोल रहा है। उन्होंने चरणजीत कौर को बताया कि 650 करोड़ रुपये के घोटाले में उनके कागजात इस्तेमाल हुए हैं। उनके बैंक खाते में कुछ पेमेंट भी ट्रांसफर हुई है। उनको मनी लॉन्ड्रिंग में डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। ठगों ने खुद को सही साबित करने के लिए यह भी बताया कि यह सब आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार हो रहा है। उन्होंने चरणजीत कौर से कहा कि उनके खाते में जो भी राशि है, वह उनके बताए खाते में ट्रांसफर कर दें क्योंकि वह नोटों के नंबर सीरीज की जांच करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उनकी यह राशि उन्हें लौटा दी जाएगी। चरणजीत कौर को तीन दिन तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा गया। उसे इस दौरान यह भी बताया गया कि वह परिवार के किसी भी सदस्य से इस संबंध में बात नहीं करेगी और अगर वह पुलिस जांच में सहयोग नहीं देगी तो उनकी एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंचेगी। चरणजीत कौर ने उनके बताए समय पर अलग-अलग खातों में एक करोड़ तीन लाख रुपये की राशि उन्हें ट्रांसफर कर दी। बाद में चरणजीत कौर को पता चला कि उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने अपने परिवार से बात की। इसके बाद साइबर पुलिस को शिकायत की गई। साइबर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाया गया है। वह इस समय सदमे में है। पुलिस ने उनके बयान पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस एक्सपर्ट टीम की मदद ले रही है। - रुपिंदर कौर सोही, डीएसपी साइबर सेल मोहाली