फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly woman dies in road accident

Mohali News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in road accident
जीरकपुर। होली पर हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर एक बाइक ने पैदल सड़क पार कर रही 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 84 वर्षीय नरिंदर कौर के रूप में हुई है। वह होली से एक दिन पहले शाम करीब 5:30 बजे अपनी बेटी राजिंदर कौर के साथ घर से निकलीं थीं।
विज्ञापन

जब वे जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एकेएस कॉलोनी के नजदीक अग्रवाल स्वीट्स के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार रुका नहीं और मौके से भाग गया। घायल नरिंदर कौर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी राजिंदर कौर की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed