फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ek sham apni sarkar ke naam, publicity programme

एक शाम अपनी सरकार के साथ प्रोग्राम, मूवी भी दिखाई जाएगी

Fri, 01 Jul 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 01 Jul 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
ek sham apni sarkar ke naam, publicity programme
सीएम बादल - फोटो : amar ujala
 राज्य सरकार की उपलब्धियों व लोक भलाई स्कीमों के के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने विशेष प्रचार वाहन तैयार किए है। यह वाहन पहले हलका डेराबस्सी में निचले स्तर तक लोगों को जागरूक करेंगे। इसका आगाज शुक्रवार से हलका डेराबस्सी से होगा। इसके बाद मोहाली व खरड़ हलके को भी जल्द ही ऐसी प्रचार वाहन मिल जाएंगे। यह जानकारी एडीसी जनरल पूनमदीप कौर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रचार वाहनों में लगी एलईडी पर लोगों को फिल्म के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों के बारे में पता चलेगा। साथ ही लोगों को चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस मौके नोडल अफसर नयन भुल्लर भी हाजिर रहीं। उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है। एक जुलाई को शाम पांच बजे से लोहगढ़, दो जुलाई को गांव लोहगढ़ गांव, चार जुलाई को बलटाना पार्क, पांच जुलाई को बलटाना रामलीला ग्राउंड, छह जुलाई को भबात स्टेडियम, सात जुलाई को भबात आस्था अपार्टमेंट के नजदीकी पार्क, आठ जुलाई को बिश्नपुरा स्टेडियम, नौ जुलाई को पीरमुच्छला, 11 जुलाई हिमगढ़ ढकोली, एमसी पार्क, 12 जुलाई को दियालपुर स्टेडियम, 13 जुलाई को रामगढ़ भुडा एमसी पैलेस, 14 जुलाई को जीरकपुर, 15 जुलाई को गांव छत, 16 जुलाई को वीआईपी रोड, 18 जुलाई को गांव नाभा साहिब, 19 जुलाई को स्टेडियम मुबारिकपुर वार्ड नंबर एक, 20 जुलाई को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरपुर, 21 जुलाई को धर्मशाला रामदासिया, 22 जुलाई को खटीका धर्मशाला, 23 जुलाई सनातन धर्म सभीा ग्राउंड गुलाबगढ़ रोड, 25 जुलाई को कॉलेज कालोनी टेकू कॉलोनी,  26 जुलाई को सैदपुर धर्मशाला, 27 जुलाई को सरकारी कॉलेज डेराबस्सी, 28 जुलाई को सरकारी एलिमेंटरी स्कूल देवीनगर, 29 जुलाई सदा मुख पार्क वार्ड नंबर 12 व 30 जुलाई धर्मशाला धनौली में शाम पांच बजे से इन जगहों पर प्रचार वैन लगाई जाएगी। इस मौके पर दर्शकों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed