फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight people died of corona in Mohali, 888 infected, 8863 patients are still active

मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की मौत, 888 संक्रमित, अभी सक्रिय हैं 8863 मरीज

Fri, 30 Apr 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Eight people died of corona in Mohali, 888 infected, 8863 patients are still active
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण पूरी तरह से गहराया हुआ है। चौबीस घंटे में वीरवार को जहां आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं 888 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही जिले में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 587 पर पहुंच गई है। कोरोना से लगातार हो रही मरीजों की मौत का मामला जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन मरीजों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने में पूरी ताकत से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में मोहाली शहर, ढकोली और खरड़ शहर में कोरोना संक्रमण बड़ी तेज गति से बढ़ रहा है। वीरवार को संक्रमित हुए कुल 888 केसों में से 697 मरीज अकेले मोहाली शहर, खरड़ और ढकोली से संबंधित हैं। जबकि शेष केस अन्य इलाकों से आए हैं। इस दौरान मोहाली शहरी इलाके से 326, ढकोली से 248, खरड़ से 123, डेराबस्सी से 106, लालड़ू से तीन, बूथगढ़ से 12, घडुआं से 48, कुराली से आठ और बनूड़ के 144 केस शामिल हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों की मौत हुई है। उनके बारे में प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो यह सभी पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा था। साथ ही 774 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त भी हुए हैं। वहीं, जिले में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 45713 हो गई है। इनमें से 36263 ठीक हो चुके हैं और अभी केस 8863 सक्रिय हैैं।
विज्ञापन

श्मशान घाट में संस्कार के लिए इंतजार
जानकारी के मुताबिक जिस हिसाब से रोजाना आठ से दस लोगों की कोरोना महामारी से जान जा रही है। इसी हिसाब से मोहाली श्मशान घाट में लोगों को अपने परिजनों के संस्कार के लिए एक से दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि कुछ लोग तो चंडीगढ़ या अन्य इलाकों में जाकर संस्कार कर रहे हैं। हालांकि नगर निगम की तरफ से कोरोना गाइडलाइन के तहत संस्कार के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। लेकिन संस्कार के साथ लोगों की रस्में आदि होती हैं। इस वजह से भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed