फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Education Department will evaluate the progress of two and a half lakh children in primary classes

शिक्षा विभाग करेगा प्राइमरी कक्षाओं के सवा दो लाख बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन

Thu, 22 Oct 2020 01:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Education Department will evaluate the progress of two and a half lakh children in primary classes
कुराली। स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं के सवा दो लाख बच्चों की प्रगति के मूल्यांकन को लेकर 22 और 23 अक्तूबर को अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री पंजाब विजेन्द्र सिंगला के नेतृत्व में विभाग की ओर से इन बच्चों के मूल्यांकन के लिए विभाग की ओर से योजना बना ली गई है।
विज्ञापन

इस संबंधी विभाग के सचिव कृष्णा कुमार ने बताया कि पंजाब भारत का पहला राज्य है। इसमें राज्य के समूह सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि सत्र 2018-19 में प्री-प्राइमरी में 1.93 लाख बच्चे पढ़ रहे थे, जो कि सत्र 2019-20 में बढ़कर सवा दो लाख हो गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी पंजाब के समूह जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) के नेतृत्व में जिले के समूह क्रेंद प्रमुख अध्यापक और ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की टीम की वीडियों कांफ्रेंस द्वारा एक दिन की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभिभावक और अध्यापक की बैठक संबंधी विस्तार से चर्चा की गई। कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 और 23 अक्तूबर को प्री-प्राइमरी में पढ़ते बच्चों के अभिभावकों की बैठक करवाई जाएगी। इसमें चर्चा के बाद विभाग की ओर से प्री-प्राइमरी के बच्चों की प्रतिभा उभारने के लिए भेजे गए गूगल फार्म द्वारा प्राइमरी को पढ़ाने वाले अध्यापक मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्री-प्राइमरी के लिए लर्निंग लैडर, प्री-प्राइमरी के लिए ब्रेन बूस्टर पुस्तकें और अध्यापकों के लिए नैतिक शिक्षा आधारित पुस्तक स्वागत जिंदगी स्कूलों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक और गणितक विकास आधारित गतिविधियां करवाई जाएंगी। स्टेट कोआर्डिनेटर दविन्द्र बोहा ने बताया कि गूूगल फार्म पर अध्यापक संबंधित बच्चे की जानकारी अपडेट करेंगे और इस संबंधी हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed