फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED's 50-hour operation at GMADA concludes; team seized documents and hard drives in over 30 bags

Mohali News: गमाडा में ईडी की 50 घंटे की कार्रवाई खत्म, 30 से ज्यादा बैग में दस्तावेज और हार्ड ड्राइव ले गई टीम

Fri, 25 Sep 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
ED's 50-hour operation at GMADA concludes; team seized documents and hard drives in over 30 bags
गमाडा में ईडी की 50 घंटे की कार्रवाई खत्म, 30 से ज्यादा बैग में दस्तावेज और हार्ड ड्राइव ले गई टीम
विज्ञापन

तीन दिन तक चली तलाशी में तीन मंजिलें सील, वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल और कंप्यूटर जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी



मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 50 घंटे तक चली तलाशी और जांच कार्रवाई गुरुवार दोपहर खत्म हो गई। मंगलवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम ने गमाडा के रिकॉर्ड खंगाले और वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की। दोपहर करीब 1:20 बजे ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यालय परिसर से बाहर निकली। पुलिस ने एजेंसी के अधिकारियों और उनके वाहनों को चंडीगढ़ सीमा तक पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम अपने साथ दस्तावेजों और स्कैन किए गए रिकॉर्ड वाली हार्ड ड्राइव से भरे 30 से ज्यादा बैग लेकर निकली। तलाशी के दौरान जुटाए गए रिकॉर्ड को जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है। हालांकि, एजेंसी की ओर से जब्त सामग्री और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। तीन मंजिलें सील, मोबाइल और कंप्यूटर भी कब्जे में तलाशी के दौरान गमाडा कार्यालय की कम से कम तीन मंजिलों को सील किया गया था। ईडी ने जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल फोन और कार्यालय में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर भी कब्जे में लिए। कार्रवाई लंबी चलने के कारण वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारी भी पूछताछ के लिए कार्यालय में मौजूद रहे। तलाशी पूरी होने के बाद गमाडा के वरिष्ठ अधिकारी वापस अपने काम पर लौट आए। अब तक किसी भी अधिकारी को हिरासत में लिए जाने की सूचना नहीं है। 45 रियल एस्टेट कंपनियां जांच के दायरे में ईडी की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाली करीब 45 रियल एस्टेट कंपनियों और फर्मों के लेनदेन की जांच की जा रही है। इनमें तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स, मेरा बाबा ग्रुप, रेमिगेट ग्रुप, सनटेक सिटी और एमबी ग्रुप समेत अन्य कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में जमीन अधिग्रहण, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव (सीएलयू ) की मंजूरी, प्रॉपर्टी के लेनदेन और अन्य वित्तीय लेनदेन से संबंधित गमाडा के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में 5,000 एकड़ से अधिक जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं। 15 हजार करोड़ के प्रस्तावित लोन का रिकॉर्ड भी खंगाला जांच के दौरान निजी रियल एस्टेट कंपनियों से संबंधित कथित वित्तीय रियायतों के अलावा मर्चेंट बैंकर के माध्यम से गमाडा के प्रस्तावित करीब 15 हजार करोड़ रुपये के लोन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है।

ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में किन लोगों और संस्थाओं की भूमिका रही। सत्येंद्र जैन से जुड़े परिसर तक पहुंची जांच बुधवार रात ईडी की कार्रवाई का दायरा चंडीगढ़ स्थित उस परिसर तक भी पहुंचा, जो आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली गई। ईडी की कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके बाद अदालत ने तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया पर नजर रखने तथा रिपोर्ट सौंपने के लिए वारंट अफसर नियुक्त किया था। गमाडा में करीब 50 घंटे चली कार्रवाई खत्म होने के बाद अब ईडी की ओर से आगे की जांच में जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed