फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED investigation lasted 22 hours, cash worth 10 crores recovered

22 घंटे चली ईडी की जांच, दस करोड़ रुपये नकदी बरामद

Thu, 20 Jan 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
ED investigation lasted 22 hours, cash worth 10 crores recovered
मोहाली। अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिग से जुुड़े मामले में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की साली के बेटे भूपिदंर सिंह उर्फ हनी के सेक्टर-70 स्थित फ्लैट पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 22 घंटे जांच चली। ईडी को कुल 10 करोड़ रुपये भूपिंदर सिंह व उसके साथियों के ठिकानों से मिले हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की। जबकि, ईडी की टीम ने भूपिंदर सिंह व उसके दोस्त संदीप कौशल को बुधवार सुबह छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों ने सोसायटी के बाहर सारी रात जागकर कर गुजारी।
विज्ञापन

ईडी की टीम मंगलवार सुबह आठ बजे सेक्टर-70 स्थित होम लैंड हाइट सोसायटी में भूपिंदर सिंह के किराए के फ्लैट पर पहुंची थी। टीम ने करीब 22 घंटे जांच की। पूरी रात टीम के मेंबर जांच में जुटे रहे। बुधवार सुबह छह बजे ईडी की टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद भूपिंदर सिंह को छोड़ दिया। जबकि, उसके दोस्त संदीप कौशल को चंडीगढ़ में जाकर छोड़ा। जांच पूरी होने के बाद ईडी की तीन गाड़ियां जालंधर व एक गाड़ी चंडीगढ के लिए गई। अभी तक ईडी की ओर से इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक भूपिंदर सिंह व संदीप कौशल को कहा है कि जल्दी ही समन भेजकर उन्हें ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, ईडी की जांच के दौरान भूपिंदर सिंह व संदीप कौशाल से इतनी बड़ी मात्रा में इकट्ठे किए गए पैसों के बारे में बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले रात में संदीप कौशल को ईडी की टीम लुधियाना से दो करोड़ रुपये की बरामदगी के बाद मोहाली लेकर आई थी। साथ ही होमलैंड हाइट की पार्किंग में उसे गाड़ी में बैठाकर रखा गया। सूत्रों से पता चला है कि ईडी की तरफ से गत कई महीनों से भूपिंदर सिंह पर नजर रखी जा रही थी। क्योंकि छापे के दौरान ईडी की टीम ने भूपिंदर को कुछ ऐसी तस्वीरें व वीडियो दिखाए गए। जिसमें वह पैसे व दस्तावेज लाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed