फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Earthen roof collapses in Derabassi's village Pandawala, landlord injured

डेराबस्सी के गांव पंडवाला में मिट्टी की छत गिरी, मकान मालिक घायल

Sat, 28 May 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Earthen roof collapses in Derabassi's village Pandawala, landlord injured
डेराबस्सी। गांव पंडवाला में मिट्टी के मकान की छत गिरने से मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मकान मालिक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में तीन बच्चे बाल-बाल बचे जो कुछ देर पहले ही स्कूल के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक जगतार सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मिट्टी के मकान में रहता है। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी और वह मिट्टी के घर के एक कमरे में लेटा हुआ था। करीब पौने आठ बजे जगतार सिंह के तीनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले। इसके बाद अचानक घर की छत गिर गई और कमरे में लेटा जगतार सिंह मलबे में दब गया। यह देखकर उसकी पत्नी चिल्लाने लगी और तभी पड़ोसी ग्रामीण वहां पर जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर दिया और काफी मशक्कत के बाद जगतार सिंह को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जगतार सिंह को मलबे से जल्द नहीं निकाला जाता तो उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन

जगतार सिंह ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान भी उन्होंने कच्चे मकानों को पक्का कराने के लिए फार्म भरे थे, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। वह लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों से मकान की छत पक्की करवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि गांव में मिट्टी के घर में रहने वाले वह अकेले नहीं हैं, बल्कि कई अन्य लोग भी हैं जो मिट्टी के घर में दहशत में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद जगतार सिंह को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छत में डाली गई लकड़ी की कड़ी काफी कमजोर हो गई थी। इस कारण छत गिर गई। मामले की जांच की जा रही है। -गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed