फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   During the lockdown in Mohali district, now applications for curfew pass can be made online sitting at home.

मोहाली जिले में लॉकडाउन के दौरान अब कर्फ्यू पास के लिए घर बैठे ऑनलाइन कर पाएंगे आवेदन

Thu, 06 May 2021 05:49 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
During the lockdown in Mohali district, now applications for curfew pass can be made online sitting at home.
मोहाली। कोरोना काल में लगे मिनी लॉकडाउन में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में यदि लोगों को किसी काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है तो लोगों को इसके लिए अपने पास पहचान पत्र और कर्फ्यू पास रखना होगा। कर्फ्यू पास के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें सिर्फ ऑनलाइन ही फार्म भरना होगा और इसके साथ अपने पहचान के दस्तावेज लगाने होंगे। इसके बाद प्रशासन की तरफ से पास जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, विभाग ने कहा है कि जो फर्जी तरीके से कर्फ्यू पास बनवाता है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोगों को कर्फ्यू पास बनाने के लिए लिंक https://pass.pais.net.in पर क्लिक करना होगा। जहां पर जरूरी सेवाओं के लिए कर्फ्यू पास जारी करने संबंधी फार्म भरना होगा। इसके बाद विभाग इसकी पड़ताल करके आगे की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा अगर आप पंजाब या दूसरे राज्य में जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए लोगों को जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। प्रशासन ने इस काम के लिए एक नोडल एजेंसी तक नियुक्त कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed