फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to the cold wave, the business of the people of Derabassi came to a standstill

शीत लहर चलने से डेराबस्सी के लोगों के कारोबार हुए ठप

Wed, 19 Jan 2022 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Due to the cold wave, the business of the people of Derabassi came to a standstill
डेराबस्सी। इलाके में पिछले कई दिनों से चल रही शीत लहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग अपने घरों में कैद होकर रहे गए हैं। वहीं पूरा दिन आसमान में कोहरा छाए रहने के कारण लोगों के कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनवरी के शुरू से ही मौसम काफी ज्यादा ठंडा चल रहा है। पूरे महीने में ही ठंड ने अपनी पकड़ जमाई हुए है। ठंड और शीत लहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। इसका असर सीधा लोगों के जन जीवन व सेहत पर पड़ रहा है जो पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। पिछले कई दिनों से लोग मौसम खुलने और धूप के लिए तरस गए है। ठंड ज्यादा बढ़ने के कारण लोगों के बीमार होने की संख्या भी बढ़ गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार, गला खराब और जुकाम के मरीजों के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग बिना काम के अपने घरों से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं और घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड के कारण लोग पूरा दिन रजाईयों में बैठे रहते हैं। ठंड के कारण सबसे अधिक मुश्किल बच्चों व बुजुर्गों को भारी दिक्कत आ रही है। जो घरों में गर्म कपड़े डालने के अलावा सारा दिन हीटर चलाकर बैठे हैं। इसी तरह बाहर जरूरी कार्यों को जाने वाले व खुले में कार्य करने वाले लोग आग का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में रौनक गायब हो गई है। दुकानदार पूरा दिन खाली बैठे रहते हैं। दोपहर को कुछ देर के लिए ग्राहक निकलते है जिसके बाद फिर से बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। दुकानदार भी सारा दिन जहां दुकानों में दूबके बैठे रहते है। वहीं दुकानदार आग सेकते नजर आते है। लोग जल्द मौसम खुलने की आस लगाई बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
डेराबस्सी क्षेत्र शिवालिक की पहाड़ियों के पैरों में बसता है। यहां पहाड़ों में हुई बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर रहता है। इस कारण यहां पर अन्य जगहों से ज्यादा ठंड बढ़ रही है।

बारिश के बाद खराब हुआ मौसम
जानकारी के मुताबिक जबसे जनवरी में बारिश हुई है, तबसे आज तक सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। इस बारे में संपर्क करने पर एक निजी अस्पताल के मालिक संजय अत्री ने बताया कि पिछले दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed