फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to repairs, operations will not be conducted in Civil Hospital till Lohri.

Mohali News: मरम्मत के कारण सिविल अस्पताल में लोहड़ी तक नहीं होंगे ऑपरेशन

Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Due to repairs, operations will not be conducted in Civil Hospital till Lohri.
चल रहा मरम्मत का काम, कई ऑपरेशन टाले गए
विज्ञापन

तत्काल होने वाले ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज की ओटी में होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज -6 के सिविल अस्पताल में मरम्मत का काम चलने के कारण ऑपरेशन थिएटर लोहड़ी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई जरूरी ऑपरेशन टल गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस स्थिति को अस्थायी बताया है।
सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत का कार्य कई माह से लंबित था, जिसे अब शुरू किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरम्मत कार्य अस्पताल के पुराने बुनियादी ढांचे की मजबूती और सुविधा में सुधार करने के लिए किया जा रहा है। ऑपरेशन थिएटर के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. भवनीत भारती का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत लोहड़ी तक पूरी होने की उम्मीद है। इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन टाले जाएंगे। डॉक्टरों और सर्जनों ने स्पष्ट किया है कि जिन ऑपरेशन को तत्काल करना जरूरी था, उन्हें मेडिकल कॉलेज की ओटी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बलौंगी से अपनी माता गुरशरण कौर का इलाज करने आए कुलवंत सिंह ने कहा कि हम मुश्किल में हैं। उम्मीद कर रहे थे कि ऑपरेशन जल्दी हो जाएगा, लेकिन अब यह आगे बढ़ा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन से हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि कई ऑपरेशन को प्राथमिकता के आधार पर अगले कुछ दिनों में किया जाएगा, लेकिन जिनकी स्थिति स्थिर है, उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कई बार ऑपरेशन टलने से मरीजों की सेहत पर असर नहीं पड़ता, लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत कार्य के दौरान अन्य विभागों में कामकाजी सुधार किया जाएगा, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।


कोट-
सिविल अस्पताल की ओटी में मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण कुछ मरीजों के ऑपरेशन टाले गए हैं। इसमें घबराने वाली बात नहीं है। जिस मरीज को इमरजेंसी में ऑपरेशन की जरूरत होगी, उसका ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज की ओटी में किया जाएगा, क्योंकि वहां दो ओटी फंक्शनल है। ऑपरेशन थिएटर की सुविधा को 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
- डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर प्रिंसिपल, डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed