फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to lack of electricity in Zirakpur, people are craving for water, they are making a living by getting water tankers

रजिस्ट्रियां नहीं होने से जीरकपुर में दूसरे दिन भी लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 17 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of electricity in Zirakpur, people are craving for water, they are making a living by getting water tankers
जीरकपुर। पंजाब सरकार की ओर से किसी भी जमीन की रजिस्ट्री करवाने से पहले नगर काउंसिल से एनओसी की शर्त से तहसील में रजिस्ट्रियां नहीं हो रही हैं। इसके विरोध में लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ दूसरे दिन वीरवार को भी रोष प्रदर्शन किया। बुधवार को भी लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों ने वीरवार को एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नाम पर नायब तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह पुनिया को एक मांगपत्र सौंपा और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे उप-तहसील में स्थायी धरना देंगे।
विज्ञापन

इसका खुलासा करते हुए वीरवार को नगर काउंसिल दफ्तर में गुलशन अरोड़ा, अनिल कुमार, देशराज, ऋषि कुमार, राहुल शर्मा और अन्य ने कहा कि वे शहर के बिल्डर, कॉलोनाइजर और आम शहरवासी हैं। इनकी कॉलोनियां और सोसायटी 15 से 20 साल पुरानी हैं। इनमें नगर काउंसिल की ओर से सड़कों का निर्माण किया गया है और पावरकॉम ने बिजली के मीटर के कनेक्शन दिए हुए हैं। इन सभी कॉलोनियों में परिवार रहते आ रहे हैं। लेकिन अब पंजाब सरकार की ओर से इन कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां कराने से पहले एनओसी की शर्त लगा दी गई है, इस कारण यहां प्लॉट और शोरूम की रजिस्ट्रियां बंद हो गई हैं। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को भविष्य में अवैध कॉलोनियों और सोसायटीज को काटने पर रोक लगानी चाहिए न कि कट ऑफ कॉलोनियों और सोसायटीज की रजिस्ट्रियों पर। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को काट रहे बिल्डरों और कॉलोनाइजरों ने अपना मुनाफा कमाने के लिए अपने प्लॉट और फ्लैट बेच दिए थे जबकि आम आदमी फंस गया है। लोगों ने कहा कि पंजाब सरकार को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए, यह लोगों के साथ बड़ी धक्केशाही है। सरकार को उसी समय फैसला लेना चाहिए जब कॉलोनियां बस रही होती हैं।
विज्ञापन

कोट्स
यह निर्देश पंजाब सरकार की ओर से लागू किया गया है। जीरकपुर नगर काउंसिल के दफ्तर के कमरा नंबर 203 में एक क्लर्क की स्पेशल ड्यूटी एनओसी जारी करने के लिए लगाई गई है। नियमों के विपरीत एनओसी जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांशु गुप्ता, एसडीएम डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed