{"_id":"69275206da22b21c560ab5bc","slug":"drug-smuggling-module-busted-in-kharar-508-kg-heroin-and-168-kg-ice-recovered-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136155-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ में नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5.08 किलो हेरोइन व 1.68 किलो आईस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ में नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5.08 किलो हेरोइन व 1.68 किलो आईस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने खरड़ में एक बड़े ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5.084 किलो हेरोइन, 1.681 किलो आईस (मेथाम्फेटामाइन) और 6.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर तरनतारण निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकाशदीप सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लेदर बैग, दो इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनें और ड्रग की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी सफेद शेवरले क्रूज कार भी जब्त कर ली है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को दी। यह ऑपरेशन एएनटीएफ रूपनगर रेंज की टीम ने चलाया।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी की ट्राइसिटी में नशे के बड़े जाल को चलाने वाले मुख्य हैंडलर से सीधी कनेक्टिविटी थी। यह हैंडलर नशे की खेप की आपूर्ति और वितरण का समन्वय करता है। डीजीपी ने कहा कि केस की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन
एएनटीएफ के एआईजी रूपनगर रेंज एएस औलख ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी व उसके दो साथी खरड़ स्थित नेचर हट-3 के एक फ्लैट में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर छिपे हुए हैं। इस सूचना पर डीएसपी योगेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने फ्लैट पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अकाशदीप को काबू कर लिया, जबकि उसके दो साथी फ्लैट की बालकनी से कूदकर खाली पड़े प्लॉट में फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगातार छापे मार रही है।
एआईजी औलख ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी बरामदगियां होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल के जरिए नशे की बड़ी खेपों को ट्राइसिटी और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस इस नेटवर्क के हर कड़ी तक पहुंचने के लिए काम कर रही है।
मामले में थाना एएनटीएफ मोहाली में एनडीपीएस की धारा 21-सी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।