फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drug money worth Rs 13 lakh seized along with consignment of drugs from tile factory

Mohali News: टाइल फैक्टरी से नशे की खेप के साथ 13 लाख की ड्रग मनी पकड़ी

Wed, 09 Apr 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drug money worth Rs 13 lakh seized along with consignment of drugs from tile factory
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद 
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक आरोपी को नशे की बड़ी खेप और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने छापा मारकर आरोपी की टाइल फैक्टरी से 35 किलो भुक्की, 77 किलो गांजा, 240 ग्राम अफीम, 50 डोडा के पौधे बरामद किए हैं। एएनटीएफ की टीम ने बताया कि आरोपी की निशान देही पर उसके एक अन्य साथी तेजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दाैरान टीम से कुल 13 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी से चार लग्जरी गाड़ियां फॉर्च्यूनर, इनोवा क्रिस्टा, क्रूज व इटीयोस भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएनटीएफ टीम के इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव रायपुर मंडला के रूप में हुई है। आरोपी को एएनटीएफ की टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह चूरा पोस्त (भुक्की) की डिलीवरी देने के लिए मोहाली आया था। इस आरोपी के खिलाफ एएनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी धर्मेंद्र को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि वह यूपी और बिहार से नशे की खेप लेकर आता है। आरोपी गांजा बिहार से लेकर आता था जबकि भुक्की व डोडा राजस्थान और झारखंड से लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed