फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drinking water problem persists in New Sunny Enclave, assurances received but no water

Mohali News: न्यू सन्नी एनक्लेव में पेयजल समस्या बरकरार, आश्वासन मिला पर पानी नहीं

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem persists in New Sunny Enclave, assurances received but no water
मोहाली। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए ने नगर परिषद के समक्ष गुहार लगाई है। आरडब्ल्यूए सदस्यों पवितर पाल सिंह बराड़, राम किशन कटारिया और हरमेल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दस दिन से पानी सप्लाई पूरी तरह प्रभावित है। अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोग परेशान हैं, परंतु जिम्मेदार विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि जब तक न्यू सन्नी एनक्लेव को नगर परिषद के अधीन आधिकारिक रूप से शामिल नहीं किया जाता, तब तक मौजूदा ट्यूबवेल्स को परिषद अपने अधीन लेकर पानी सप्लाई बहाल करे। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर इलाका निवासी विधायक, सांसद और उच्च अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल भरोसे का ही आसरा मिला है, पानी नहीं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरे पंजाब में ट्यूबवेल्स को फ्री बिजली मिल रही है, तो न्यू सन्नी एनक्लेव के ट्यूबवेल्स को बिजली क्यों नहीं दी जा रही। उनका कहना है कि इस भेदभाव के कारण मोहल्ले के हजारों निवासी रोजाना पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि पानी सप्लाई तुरंत बहाल नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



बाजवा डेवलपर की गलती भुगत रहे लोग
न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 में कई दिनों से निवासियों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में पानी सप्लाई की जिम्मेदारी निभाने में बाजवा डेवलपर की लापरवाही सामने आ रही है। डेवलपर की ओर से न तो ट्यूबवेलों को नियमित बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस कारण कई दिनों से पानी नहीं आ रहा, जबकि संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों तक बार-बार मुद्दा उठाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि डेवलपर की जिम्मेदारियों को पूरा न करने का खामियाजा पूरे क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed