फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Draw of plots for Eco City-2, list can be seen today on website

ईको सिटी-2 के प्लॉटों का हुआ ड्रा, वेबसाइट पर आज देख सकेंगे सूची

Tue, 23 Feb 2021 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Draw of plots for Eco City-2, list can be seen today on website
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से सोमवार को ईको सिटी-2 के 289 रिहायशी प्लॉटों का ड्रा निकाला गया। इस ड्रा की प्रक्रिया सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में आयोजित की गई। इस अवसर पर किसी को कोई भी किसी प्रकार का संदेह पैदा न हो इसलिए इसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई और इस मौके सरकार के स्पेशल ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस ड्रा में जिन आवेदकों के नाम प्लॉट निकले हैं, उन सभी के नामों की सूची मंगलवार को गमाडा की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहां से लोग पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे। जानकारी के मुुताबिक गमाडा की ओर से ईको सिटी-2 के 200, 300, 400, 450, 500, 1000 और 2000 वर्ग गज के साइज के रिहायशी प्लॉट्स का ड्रा निकाला गया है। इन प्लॉटों के ड्रा की प्रक्रिया के दौरान जहां विजेता लोगों के नाम निकाले गए, वहीं, हर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि 10 मार्च से जिन लोगों के नाम प्लॉट निकले हैं, अगली कार्रवाई के लिए उन सभी के दस्तावेज चेक किए जाएंगे। इसके बाद जो लोग दस्तावेज पेश नहीं कर पाएंगे, गमाडा अपनी सूची से उनके नाम हटा देगा। वहीं, वेटिंग सूची में रखे गए लोगों को मौका दिया जाएगा, जबकि 15 मार्च से एलओआई जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed