फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dogs tearing up vehicle seats in Shiva Enclave; panic among residents

Mohali News: शिवा एनक्लेव में वाहनों की सीटें फाड़ रहे कुत्ते, लोगों में दहशत

Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dogs tearing up vehicle seats in Shiva Enclave; panic among residents
जीरकपुर। शिवा एन्क्लेव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। ये कुत्ते घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की सीटें फाड़ रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनमें दहशत का माहौल है। शिवा एनक्लेव निवासी भावना ने बताया कि उनके घर में दो एक्टिवा और एक बाइक है। इनकी सीटें कई बार फाड़ी जा चुकी हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन रात के समय कुत्ते वाहनों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह अपनी एक्टिवा की फटी सीट देखी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह उनके पिता की एक्टिवा की सीट भी फाड़ दी गई थी। कुत्तों ने वाहन का हॉर्न भी खराब कर दिया था। आसपास के कई अन्य लोगों के वाहनों को भी इसी तरह नुकसान पहुंचा है। वेद प्रकाश, गोविंद और अमित जैसे निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात में इनके झुंड गलियों में घूमते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों में भय बना रहता है। बार-बार मरम्मत से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुत्तों की नसबंदी का काम कर रही है। शिवा एनक्लेव में भी कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। इससे क्षेत्र में कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed