{"_id":"60f1f14f8ebc3ef6270dcc10","slug":"dog-bites-12-people-including-three-children-in-dadpura-locality-of-derabassi-council-officials-are-not-paying-attention-mohali-news-pkl4203549119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के दादपुरा मोहल्ले में कुत्ते ने तीन बच्चों समेत 12 लोगों को काटा, परिषद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के दादपुरा मोहल्ले में कुत्ते ने तीन बच्चों समेत 12 लोगों को काटा, परिषद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में कुत्तों ने दहशत फैलाई हुई है। यहां के दादपुरा मोहल्ले में एक आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों समेत 12 लोगों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के काटने से जख्मी लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
शहर में आवारा कुत्ते के इतने लोगों को काटने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इस से पहले भी कई बार कुत्ते स्थानीय लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। इस कारण शहर की हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक है जो लोगों के लिए बड़ी सिरदर्दी बने हुए हैं।
आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी मीना कुमारी ने बताया कि कुछ दिनों से गली में एक आवारा कुत्ता पागल हो गया है जो बीते तीन-चार दिन से गली से गुजरने वालो लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक यह पागल कुत्ता 12 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस कुत्ते के डर से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी है लेकिन वह इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह कुत्ते के काटने से परेशान पूनम ने बताया कि वह घर से किसी काम से निकली थी। इसी दौरान गली में इस पागल हो चुके कुत्ते ने उनकी टांग पकड़ ली। उसने शोर मचाया तो बड़ी मुश्किल से गली के लोगों ने कुत्ते से छुड़वाया। कुत्ते ने टांग से मास अलग कर दिया है। अगर वह शोर नहीं मचाती तो कुत्ता उसकी जान भी ले सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस कुत्ते से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आने बाद में जल्द ही इस कुत्ते को काबू कर लोगों को इससे राहत दिलाई जाएगी।