Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Doctor on leave, ultrasound test stopped

Mohali News: डाॅक्टर छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद

Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, ultrasound test stopped
मोहाली। सिविल अस्पताल में डॉक्टर की छुट्टी के कारण अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। डॉक्टर की कमी की वजह से अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं बाधित होने से मरीजों को जांच के लिए बाहर निजी लैब या केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह महंगा और असुविधाजनक साबित हो रहा है। इससे मरीजों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहाली सिविल अस्पताल में यह समस्या गंभीर है। डॉक्टर की छुट्टी पर होने या रेडियोलॉजिस्ट की कमी की वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहती है। मरीज टेस्ट नहीं करा पाते। इससे उनको ज्यादा परेशानी होती है। सरकारी अस्पताल में अगर अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद हो जाता है, तो मरीजों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



मरीजों को आने वाली दिक्कतें

इलाज में देरी : अल्ट्रासाउंड जैसे जरूरी डायग्नोस्टिक टेस्ट न होने की वजह से बीमारी का सही और समय पर पता नहीं लग पाता, जिससे इलाज में देरी होती है।

आर्थिक बोझ : निजी संस्थानों में अल्ट्रासाउंड टेस्ट महंगा होता है, इसलिए गरीब मरीजों को आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।
स्वास्थ्य संबंधी जोखिम : बिना सही जांच के डॉक्टर सही सलाह या उपचार नहीं दे पाते, इससे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

मानसिक तनाव : मरीज और उनके परिवार में असमंजस और तनाव बढ़ता है, क्योंकि जांच न होने से बीमारी की स्थिति अस्पष्ट रहती है।


एक गर्भवती रचना (बदला नाम) मंगलवार को अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची। यहां उसको पता चला कि डाॅक्टर छुट्टी पर हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। उनके अनुसार अब उसे एक निजी लैब जाना पड़ेगा जहां उसे ज्यादा पैसा देने होंगे। डाक्टर कब आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह सुरेश कहना था कि पेट में तेज दर्द हो रहा है। डाॅक्टर ने अल्ट्रा साउंड के लिए कहा है। अब साथ आए तीमारदार कहते हैं कि मरीज को निजी लैब में ले जाना मजबूरी है।
विज्ञापन




डाॅक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से अल्ट्रा साउंड टेस्ट नहीं हो पाए हैं। बुधवार से टेस्ट शुरू हो जाएंगे। -डाॅ. नवदीप सैणी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed