फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District Employment Bureau's placement week begins from 23rd

Mohali News: जिला रोजगार ब्यूरो की प्लेसमेंट सप्ताह की शुरूआत 23 से

Sat, 21 Jun 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
District Employment Bureau's placement week begins from 23rd
मोहाली। पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो की ओर से 23 से 27 जून तक प्लेसमेंट सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान बेरोजगार युवा अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं। जिला रोजगार एवं उद्यम ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि पंजाब सरकार इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार मुहैया करवाने के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक प्लेसमेंट कैंप लगा रहा है। इसके अंतर्गत 23 से 27 जून तक जिला रोजगार एवं उद्यम ब्यूरो, एसएएस नगर के कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप लगा रहा है। इस कैंप में एमजी बेकर्स, एरियल टेलीकॉम, ब्लिंक-इट, आई-प्रोसेस, एचडीएफसी, वर्क फ्रॉम होम प्रोफाइल और पीएमजी ऑटो द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, किराना स्टोर-पिकर, पैकर एंड लोडर, बीडीई और सेल्स कंसल्टेंट, सीनियर अकाउंटेंट, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन और मैकेनिक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed