फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dispute over withdrawing money from a bank in Lakhanaur; a couple, a young man, and an elderly person were beaten up, and a police officer's uniform was torn

Mohali News: लखनौर में बैंक से रुपये निकालने पर विवाद, दंपती-युवक और बुजुर्ग को पीटा, पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ी

Fri, 28 Aug 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute over withdrawing money from a bank in Lakhanaur; a couple, a young man, and an elderly person were beaten up, and a police officer's uniform was torn
मोहाली। लखनौर गांव में मंगलवार शाम बैंक खातों से रुपये निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान पांच आरोपियों ने एक युवक, एक दंपती और एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची सोहाना पुलिस टीम के साथ भी दुर्व्यवहार और हाथापाई की गई। एक महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अवधेश कुमार गौतम के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:35 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घूमने जा रहे थे। उन्होंने गुड़ी, उसकी बेटियों राधा, अनुराधा, खुशी और संजय को अनुराग को पीटते देखा। अवधेश और उनकी पत्नी पूजा गौतम ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पूजा के परिवार पर ही बैंक खातों से पैसे निकालने का आरोप लगाकर उन पर हमला कर दिया। गुड़ी और अनुराधा ने पूजा के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। जब अवधेश ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, तो अनुराधा ने उन पर हमला कर दिया। अवधेश ने किसी तरह वहां से निकलकर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान उनकी मां रामवती भी मौके पर पहुंची। उसकी भी आरोपियों ने चप्पलों से पीटाई की। सोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने घर के अंदर चले गए। पुलिसकर्मी जब जांच के लिए उनके घर पहुंचे, तो अनुराधा और राधा ने महिला कांस्टेबल सुखजीत कौर को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी, जेब को नुकसान पहुंचाया और नाम प्लेट भी निकाल दी। कांस्टेबल साहिब सिंह ने बीच-बचाव किया तो खुशी ने पास पड़ी लकड़ी उठाकर उनकी बाईं आंख के नीचे वार कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी और बाद में खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

एसएचओ सिमरजीत शेरगिल ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुड़ी, राधा, अनुराधा, खुशी और संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed