फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dispute over Aerotropolis project, farmers refuse to give up land

Mohali News: एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट पर रार, किसानों ने जमीन देने से किया इन्कार

Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Aerotropolis project, farmers refuse to give up land
मोहाली। गमाडा के महत्वाकांक्षी एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के विस्तार को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच गांव कुरड़ी और बड़ी के किसानों ने कड़ा रुख अपनाकर अपने औपचारिक एतराज भूमि प्राप्ति कलेक्टर के समक्ष दर्ज करवा दिए हैं। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे अपनी जमीन जीएमएडीए को नहीं देंगे।
विज्ञापन

गांव कुरड़ी के बलजीत सिंह नंबरदार, नाहर सिंह सरपंच, गुरभेज सिंह, दविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, बलदेव सिंह, प्रताप सिंह बड़ी और गुरजिंदर सिंह ने एतराजों की प्रतियां दिखाकर कहा कि उनकी सभी मांगें न्यायसंगत हैं। गमाडा को इन्हें स्वीकार करना चाहिए। किसानों ने बताया कि एयरोट्रोपोलिस क्षेत्र के विस्तार के लिए आठ गांवों की करीब 3553 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी प्रस्तावित है। लैंड पूलिंग नीति के अंतर्गत किसानों ने कई शर्तें रखी हैं। दर्ज एतराजों में प्रमुख मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
किसानों के अनुसार प्रति एकड़ के बदले 1500 वर्ग गज रिहायशी और 300 वर्ग गज वाणिज्यिक प्लॉट दिया जाए। किसानों को 200 फीट चौड़ी सड़क पर शो-रूम की साइटें दी जाएं, कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉट बिना अतिरिक्त शुल्क के आवंटित किया जाए। प्रति एकड़ एक लाख रुपये वार्षिक चकौता (एन्युटी) दिया जाए। इसके अलावा जिनकी जमीन एक से अधिक पॉकेटों में आ रही है, उन्हें अतिरिक्त रकबे वाले क्षेत्र में समायोजित किया जाए, सुविधा प्रमाणपत्र की अवधि दस वर्ष तय की जाए, गांव के नजदीक साझा उपयोग के लिए पांच एकड़ भूमि छोड़ी जाए और गांव को 200 फीट चौड़ी सड़क से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed