फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dispute between Municipal Council and door-to-door collectors over garbage dumping in Nayagaon

Mohali News: नयागांव में कूड़ा डंपिंग पर नगर परिषद और डोर-टू-डोर उठाने वालों में विवाद

Wed, 02 Sep 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Municipal Council and door-to-door collectors over garbage dumping in Nayagaon
नयागांव। नगर परिषद और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वालों के बीच कूड़ा डंपिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 1 सितंबर को कूड़ा उठाने वालों के विरोध के कारण अस्थायी डंपिंग पॉइंट पर रेहड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के जयपाल टांक ने बताया कि वे दशकों से निजी स्तर पर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे प्रति घर 100 से 150 रुपये लेते हैं। टांक ने आरोप लगाया कि 29 अगस्त की बैठक में 15 हजार रुपये जमा करने पर ही कूड़ा डालने की शर्त रखी गई। उन्होंने इस नियम का विरोध किया। नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कोशिश बबल ने कहा कि परिषद का लक्ष्य शहर को साफ रखना है। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने वाले सरकार की नीति के अनुसार प्रति घर 50 रुपये जमा नहीं कर रहे। नगर परिषद अधिकारी विजय जिंदल ने पर्याप्त धन की कमी बताई और उनसे खर्च वहन करने की अपील की। दोनों पक्षों ने बैठक की है और कूड़ा उठाने वालों ने दो-तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed