फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Discussion on empowering enterprises in NIPER

Mohali News: नाईपर में उद्यमों को सशक्त बनाने पर हो रही चर्चा

Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Discussion on empowering enterprises in NIPER
नाईपर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद 
मोहाली। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) के फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट विभाग ने शनिवार को दो दिवसीय ‘संप्रभाव–यूनियन ऑफ मैग्नेट्स’ का शुभारंभ किया। दो दिवसीय कार्यक्रम को पांच मुख्य विषयों में विभाजित किया गया। इसमें रणनीतिक परिवर्तन : विपणन और व्यावसायिकरण में नवाचार को एकीकृत करना, अग्रणी रुझान, फार्मास्युटिकल परिदृश्य को नया आकार देना, इनोवेशन शील्ड विचारों की रक्षा करना, उद्यमों को सशक्त बनाना, प्रतिभा प्रतिमानों को फिर से परिभाषित करना, भविष्य के कार्य बल को तैयार करना और फार्मा क्षितिज, नवाचार, विश्लेषण और रणनीतिक परिवर्तन शामिल हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में साइंटिस्ट डॉ. सुब्बा राव चांगती ने फार्मास्युटिकल मार्केटिंग और 60 वर्षों में हुए विकास पर चर्चा की। उन्होंने इस क्षेत्र में आए प्रतिमान परिवर्तन के बारे में सबको अवगत करवाया। इस दौरान विनय कुमार लोहारीवाला ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने व्यवसाय करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की और अपनी उद्यमशीलता की यात्रा के बारे में बताया। देशभर के करीब 15 फार्मेसी और प्रबंधन संस्थानों के 400 से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed