फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dirt spread in Ward 12, flies and mosquitoes are being born, people demonstrated

वार्ड 12 में फैली गंदगी, मक्खियां-मच्छर हो रहे पैदा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Ward 12, flies and mosquitoes are being born, people demonstrated
डेराबस्सी। वार्ड नंबर 12 में सफाई की हालत बिगड़ती जा रही है। इस कारण स्थानीय निवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इससे तंग आकर वार्ड निवासियों ने नगर काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्ड वासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड की ओर से चुने गए मौजूदा पार्षद व यहां से चुनाव हार चुके उम्मीदवार कोई भी वार्ड में नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण वार्ड का कोई भी देखरेख करने वाला नहीं है। वार्ड निवासी हरिंद्र सिंह हनी, राजीव वर्मा, विनोद शर्मा, विक्की छाबड़ा, टोनी सैनी, नरिंद्र सिंह सोनू, शिव कुमार वर्मा, रजिंद्र गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि उनके वार्ड में नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

दूषित पानी की निकासी के लिए यहां पर नालियों में गंदगी भरी हुई है। इस कारण पानी का सही तरीके से निकास नहीं हो रहा। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण यहां पर मक्खियां मच्छर पैदा हो रहें है। इस कारण बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर काउंसिल अधिकारियों को कई बार इस बारे में मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद जल्द ही सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed