फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Direct path was not provided by flyover, now the entry of leaders will be stopped in the villages

फ्लाईओवर से नहीं दिलाया सीधा रास्ता, अब नेताओं की गांवों में रोकेंगे एंट्री

Fri, 04 Feb 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Direct path was not provided by flyover, now the entry of leaders will be stopped in the villages
मोहाली। गांव दाऊं के लोगों ने वीरवार को एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव में अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के हक में मतदान नहीं करेंगे। साथ ही उक्त पार्टियों के नेताओं को अपने गांव में प्रचार करने के लिए भी नहीं आने देंगे। साथ ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त पार्टियों के उम्मीदवार वोट मांगने के लिए उनके गांवों में न आए। गांव वासियों की तरफ से गांव को नेशनल हाईवे पर बनाए गए फ्लाईओवर से गांव को रास्ता न देने के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर पंजाब अगेंस्ट करप्शन संस्था के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं के ऐतिहासिक गांव दाऊं में गुरुद्वारा साहिब है। साथ ही कई गांवों से लोग यहां माथा टेकने आते हैं। लेकिन नेशनल हाईवे पर बनाए फ्लाईओवर से सीधा रास्ता गांव को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रापर्टी डीलरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जबकि कई लोग हादसों में जान तक गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब लोगों ने संघर्ष किया था तो तीनों पार्टियों के नेताओं ने विश्वास दिलाया था कि उनके गांवों को रास्ता दिला दिया जाएगा। लेकिन अब सभी नेता पीछे हट गए हैं। जबकि लोग मजबूरी में संघर्ष कर रहे हैं। बता दें कि खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से फ्लाईओवर बनाया गया था। लेकिन गांव को सीधा रास्ता नहीं दिया गया था। इस वजह से गांव वालों को घूमकर गांव में आना पड़ता है। जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed