{"_id":"677ae50ad90d26adeb0b8671","slug":"digging-started-to-build-sbr-tank-of-sewerage-treatment-plant-mohali-news-c-71-1-mli1005-124009-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का एसबीआर टैंक बनाने के लिए खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का एसबीआर टैंक बनाने के लिए खोदाई शुरू
Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
-स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाने का कार्य जो लगभग 25 से 30% तक ओर एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक बनाने का कार्य लगभग बीस फीसदी पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। पटियाला राव नदी के उसे पर बन रहे नयागांव इलाके के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के एसबीआर टैंक बनाने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया है। सीवरेज बोर्ड के एसडीओ तरुण गुप्ता ने बताया कि जहां एसटीपी प्लांट लगना है पटियाला की राव नदी के उस पार करीब 23 करोड़ की लागत यह काम किया जा रहा है। सीवरेज बोर्ड की तरफ से इसको जल्द से जल्द पूरा करने का टारगेट रखा गया है जिसको पूरा करने में लगभग एक साल के करीब लगेगा।
सीवरेज बोर्ड के जेई प्रदीप कुमार और विनय कुमार ने बताया कि सबसे पहले स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाने का कार्य शुरू किया गया था जो लगभग 25 से 30% तक पूरा हो चुका है। दूसरी बिल्डिंग एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक को बनाने का कार्य शुरू किया गया था जो लगभग 20% तक पूरा हो चुका है। इन सबका निर्माण कार्य प्रगति पर है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के एसबीआर टैंक बनाने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा एसटीपी के लिए एमसीसी पैनल, लैबोरेटरी बिल्डिंग और मीटर रूम बनाया जाएगा, जिनका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।