फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea spreads in Phase 7, with around 50 people suffering from vomiting, diarrhea, and stomach pain

Mohali News: फेज-7 में डायरिया फैला, उल्टी-दस्त और पेटदर्द से करीब 50 लोग परेशान

Thu, 16 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Phase 7, with around 50 people suffering from vomiting, diarrhea, and stomach pain
मोहाली। फेज-7 में नगर निगम, जल सप्लाई और सीवरेज विभाग की लापरवाही से हालात गंभीर होने शुरू हो गए हैं। करीब 50 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। लोग निजी, सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं। मुख्य सड़क पर नई सीवर लाइन डालने के बावजूद अंदरूनी गलियों को इससे नहीं जोड़ा गया। इस कारण कई दिनों से ओवरफ्लो सीवर की वजह से डायरिया ने पैर पसार लिए हैं। गंदगी पेयजल सप्लाई में मिलने से पूरे इलाके में समस्या खड़ी हो गई है। हर घर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और पेचिश जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। स्थानीय निवासी एसडी शर्मा और दुर्गा देवी ने बताया कि सीवर ओवरफ्लोे होने के बाद से ही समस्या शुरू हुई और अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। शर्मा के परिवार के सदस्य भी अस्पताल में भर्ती हैं। परमजीत सिंह, जसविंदर कौर, बिमला रानी और पवनदीप कौर ने बताया कि लगभग हर घर में 4-5 लोग बीमार हैं। पानी देखने में साफ लगता है, लेकिन उसमें बदबू आ रही है। घरों में लगे आरओ और फिल्टर तेजी से खराब हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम और संबंधित विभागों ने समय पर कार्रवाई नहीं की। गुरदर्शन सिंह ने बताया कि लगातार उल्टी-दस्त के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर ड्रिप लगवानी पड़ी। बाद में पता चला कि पूरा मोहल्ला ही इस समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि पानी की आपूर्ति ठीक कर दी गई है। इसके बाद भी पानी उबाल कर पीएं। बुधवार को स्थानीय लोग नगर निगम के चीफ इंजीनियर जेके बत्ता से मिले और समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। हालांकि, उन्हें केवल स्थिति का जायजा लेने और कार्रवाई का आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन


अधिकारियों की वजह से आई परेशान
पूर्व पार्षद अनुराधा आनंद ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए बोल चुकी थी। नगर निगम के अधिकारी उनको कहते थे की जल सप्लाई विभाग इसे ठीक करेगा और जब इनसे बात होती तो कहा जाता की सीवरेज विभाग ठीक करेगा। अब इसका खामियाजा आम निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन माइकल का कहना है कि प्रभावित घरों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन गुरप्रकाश सिंह ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed