फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea havoc...14 patients found in Kumbhada, three cases of cholera also found

Mohali News: डायरिया का कहर... कुंभड़ा में मिले 14 मरीज, हैजा के भी तीन केस आए

Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea havoc...14 patients found in Kumbhada, three cases of cholera also found
मोहाली। गांव कुंभड़ा में डायरिया का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को यहां से दोपहर 2 बजे तक 14 नए मरीज आए हैं। अब चार दिनों में डायरिया के मरीजों की संख्या 89 पर पहुंच गई है। साथ ही चार मरीजों में हैजा की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। जबकि डायरिया के दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चार नए मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से साफ-सफाई को लेकर दिए गए आदेशों के उल्लंघन पर फेज-8 के थाने में पहली एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन न करने पर बीएनएस की धारा 223 के तहत मोहाली के थाना फेज-8 में पहली एफआईआर दर्ज की गई है। ध्यान रहे कि घर/दुकान/होटल/पीजी मालिकों द्वारा भंडारण टैंकों की सफाई में ढिलाई पर जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जलजनित और वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के मद्देनजर घरों, किराए के घरों/दुकानों और होटलों/पीजी हाउसों के जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई के आदेश दिए थे। आयुक्त एमसी, ईओ एमसी, बीडीपीओएस, कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक स्वास्थ्य और सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि अगर कोई भी जनहित में आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त नवजोत कौर और एडीसी (विकास) सोनम चौधरी ने जमीनी स्तर पर चल रही निवारक गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए संयुक्त दौरा किया। गांव कुंभड़ा में जलापूर्ति डीडब्ल्यूएसएस द्वारा विभागीय ट्यूबवेल और गमाडा से नहरी पानी के माध्यम से की जा रही है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में खराबी का कारण/जांच करने के लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) की ओर से सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन पे डायरिया से बचाव के लिए किए इंतजाम
1- नगर निगम द्वारा पानी के टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में वैकल्पिक जल आपूर्ति।
2- बैक्टीरिया को मारने के लिए सुपर क्लोरीनेशन।
3- नगर निगम द्वारा सीवर की ब्लॉकेज को साफ करना।
4- पानी की आपूर्ति लाइन को स्कोर पॉइंट के माध्यम से साफ करना।
5- एच-2-एस किट और अवशिष्ट क्लोरीन किट का उपयोग करके नमूने लेना।
6- नमूनों की जलापूर्ति विभाग के फेज-2 क्षेत्रीय जल परीक्षण प्रयोगशाला में जांच।
7- नाली पाइप को अनुमति नहीं, इससे पेयजल आपूर्ति लाइन का मिश्रण हो सकता है।









कोट्स

पांच दिन चला इलाज

बीती 20 जुलाई को अचानक उल्टी और दस्त की वजह से काफी बीमार हो गए। घरवालों ने चंडीगढ़-16 अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पांच दिन इलाज चला। -जानवी, मरीज, निवासी कुंभड़ा

कैंप से ली दवाई

तीन दिन पहले ही मुझे अचानक से उल्टी और बुखार की समस्या हो गई थी, गांव में लगाए गए सरकारी कैंप से दवा ली और फिर उससे आराम मिला। -रावी, निवासी, कुंभड़ा

अचानक तबीयत बिगड़ी

21 जुलाई को सुबह ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुझे उल्टी और दस्त लग गए। मेरे पति ने तुरंत फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अब राहत है। - सरोजनी, निवासी, कुंभड़ा

छह दिन अस्पताल में रहे

मेरी पत्नी गुड्डी को 21 जुलाई के दिन अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गए। तत्काल उसे इलाज के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और अब बीमारी से आराम है। -कमलेश, निवासी, कुंभड़ा

दोनों बेटे हुए डायरिया के शिकार

मेरे दोनों बेटे डायरिया के शिकार हो गए हैं। पारस को 21 जुलाई को उल्टी और दस्त शुरू हो गए और खुशांक भी दूसरे दिन इसी बीमारी से ग्रसित हो गया। दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। -मंजू, निवासी

दूषित पानी से फैली महामारी

जब से गांव में दूषित पानी की सप्लाई आनी शुरू उसी से महामारी फैली है। तब से बीमारियों की चपेट में कई लोग आ चुके हैं और दो मौत के बाद अधिकारी बीमारी से बचने की सलाह दे रहे हैं। रवि कुमार, निवासी, कुंभड़ा



कोट्स

अपने घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान जरूर रखें। इसके साथ ही पानी को उबालकर ही पिएं। वहीं किसी को बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तुंरत अस्पताल में पहुंचे और कोई लापरवाही न करें, इलाज करवाएं। -डॉ. हरमन कौर, महामारी विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग, मोहाली
कोट

डायरिया से बचने के लिए सभी के लिए स्वच्छता जरूरी है। इसलिए घर के आसपास गंदगी बिल्कुल न रखें और कचरा हमेशा कचरे वाली गाड़ी में ही डालें। जिससे बीमारी न फैल- सोनम चौधरी, एडीसी, रुरल डिपार्टमेंट, मोहाली
कोट


नगर निगम की ओर से गांव में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। और लोगों से साफ-सफाई रखने के लिए अपील की गई है। इसके अलावा जब तक महामारी खत्म न हो तब तक लोगों को पानी उबालकर पीने के लिए कहा गया है - नवजोत कौर, कमिश्नर नगर निगम
कोट्स
अस्पताल में जो भी डायरिया के मरीज आ रहे हैं उनका इलाज पूरी देखरेख के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी देखभाल और खानपान भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। -देविंदर कुमार, सिविल सर्जन, फेज- 6 सिविल अस्पताल


----------------------------------------
इलाके की सफाई के लिए टीमें गठित कीं

गांव कुंभड़ा में फैले डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चुस्त है। शुक्रवार को नगर निगम की कमिश्नर नवजोत कौर खुद अधिकारियों के साथ गांव में मौजूद रहीं। उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों के अलावा जल सप्लाई विभाग, सेहत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को डायरिया से लोगों को छुटकारा दिलवाने के लिए हिदायतें दी। उन्होंने गांव और इसके साथ लगते इलाके में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए पांच-पांच सदस्यों की चार टीमों का गठन किया है। इनकी डयूटी गांव कुंभड़ा और साथ के इलाकों में लगाई गई है। हिदायत दी है कि प्रभावित इलाके में रोजाना दो बार फोगिंग करवाई जाए और इसके साथ ही मच्छरों के खात्मे के लिए स्प्रे और लिटरिंग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त करवाई करने के भी निर्देश दिए। निगम इंजीनियर, सहायक इंजीनियर, पब्लिक हैल्थ विभाग को आम जनता के लिए लगातार पानी की सप्लाई करने के लिए साफ और क्लोरोनेटिड पानी के टैंकर मुहैया करवाने के लिए कहा। मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रात के समय एमरजेंसी केस में एंबुलेंस के लिए ड्राइवर की मांग की गई थी जिसको ध्यान में रखते हुए निगम के एक ड्राइवर की डयूटी इस कैंप में लगाई गई। इस दौरान कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि इस बीमारी से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से समय समय पर जारी की गई हिदायतों का पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed