फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhakoli snatching gang busted, four accused arrested, taken on three-day remand

Mohali News: ढकोली में छीनाझपटी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dhakoli snatching gang busted, four accused arrested, taken on three-day remand
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन, एक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और एक लाइटर पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी तरनतारन, अमृतपाल निवासी तरनतारन, मनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी अमृतसर से ढकोली क्षेत्र में वारदात करने आते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद लौट जाते थे।
विज्ञापन


गुरु नानक एन्क्लेव में एक महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया था। पीड़िता प्रियंका निवासी सीडार-1, ओपेरा गार्डन, ढकोली ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर 2025 को वह गुरु नानक एन्क्लेव के गेट नंबर-1 के सामने खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बाइक पर आगे बैठा युवक बिना पगड़ी पहने (मोना) था, जबकि पीछे बैठा युवक सिख था। थाना ढकोली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल सोर्स की मदद से पहले दो आरोपियों को काबू किया था। उनकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed